Ad

Ad
Powered by U Times

उत्तरकाशी: धरासू के पास हाईवे पर आठ मई तक हर रोज 6 घंटे बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

U Times, उत्तरकाशी

यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 134 पर धरासू बैंड के निकट भूस्खलन क्षेत्र के उपचार एवं मलबा को हटाने का काम चल रहा है। इसको देखते हुए आगामी 8 मई तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 8 बजे और दिन में 11.30 बजे से 12.45 बजे तथा अपराह्न 2.45 बजे से 5.00 बजे तक की अवधि में यातायात बंद रहेगा।

U Times, No.1

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले के यात्रा मार्गों के निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के शुरूआती हिस्से के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में जमा मलबा का तुरंत सुरक्षित निस्तारण करने और इस भूस्खलन का स्थायी उपचार शीघ्र प्रारंभ करने निर्देश दिए थे। 

इस सड़क से गिरने वाले मलबे व पत्थरों के कारण बीआरओ के अधीन आने वाले ऋषिकेश-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा भी प्रभावित हो रहा था। इस हिस्से में हाल ही में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया गया था। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री मार्ग पर जमा मलबा व पत्थरों को हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए थे। 

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड द्वारा इस स्थान पर भूस्खलन प्रभावित ढलान के स्थिरीकरण और स्केलिंग कार्य शुरू करने तथ मलवे के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

इस काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक आदेश जारी करते हुए प्रतिदिन यातायात बंद रखने का समय निर्धारित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ